नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- काशी के कण-कण में भगवान भोलेनाथ बसे हैं। ये शहर अपनी आध्यात्मिक शांति और सुकून के लिए जाना जाता है और देश ही नहीं विदेश से भी लोग यहां खिंचे चले आते हैं। वाराणसी में केवल काशी विश्वनाथ का मंदिर और गंगा के घाट ही नहीं हैं बल्कि यहां पर कुछ ऐसे अनोखे मंदिर हैं, जिनका इतिहास कई सौ साल पुराना है। ये मंदिर अपनी खास बनावट की वजह से फेमस हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक है 'काशी का झुका हुआ मंदिर', जिसे 'काशी करवट'के नाम से लोग जानते हैं। ये मंदिर भी भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और इसका नाम है रत्नेश्वर महादेव टेंपल।रत्नेश्वर महादेव मंदिर 9 डिग्री पर झुका है इटली में बनी पीसा की मीनार करीब 4 डिग्री पर झुकी है और वर्ल्ड फेमस है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो रत्नेश्वर महादेव टेंपल जो भगवान महादेव को समर्पित ये करीब 9 डिग्री पर झुक...