नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Telangana TS SSC 10th Results 2026, Bse.telangana.gov.in: तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE Telangana) ने आज, 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (SSC) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। Telangana TS SSC 10th Results 2026 Linkदोपहर 2:00 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नतीजों की घोषणा की। इस साल तेलंगाना बोर्ड का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस वर्ष कुल 95.15% छात्रों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपना दबदबा कायम रखा है।नतीजों के मुख्य आंकड़े: एक नजर में इस साल की परीक्षा में राज्य भर से लगभग 5.28 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बोर...