Tejashwi RJD March LIVE: पटना में तेजस्वी का मार्च, जुटने लगे राजद कार्यकर्ता; वाटर कैनन संग पुलिस भी तैयार
वरीय संवाददाता, अगस्त 19 -- Tejashwi RJD March LIVE: पटना में राजद के लोकभवन मार्च को लेकर हलचल तेज है। खुद तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था। इस मार्च के लिए पटना में राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। राजद के लोक भवन मार्च को लेकर डाक बंगला और जेपी गोलंबर के पास कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा भी नजर आया है। इधर इस मार्च को देखते हुए पटना में आज यातायात में बदलाव रहेगा। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जंक्शन से डाकबंगला चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो व ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी वर्मा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.