नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Tecno Spark Go 3 Pro Review: नया फोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट टाइट है, तो टेक्नो का नया फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में नया Tecno Spark Go 3 Pro फोन लॉन्च किया है। यह एक मिड-रेंज फोन है और दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है। कंपनी ने इसे तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। हमारे पास रिव्यू के लिए इसका ऑरेंज कलर वेरिएंट आया, जो दिखने में iPhone 17 Pro के पॉपुलर ऑरेंज कलर वेरिएंट जैसा लगता है। रिव्यू के दौरान कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इतनी है फोन की कीमत इस फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है, जो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। इसका एक और वेरिएंट भी है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है और उसकी कीमत 16,999 रुप...