नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आज 5 सितंबर है। हर साल इस तारीख को पूरे देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हमारे देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में हुई। वो एक महान शिक्षक, दार्शनिक और राजनेता थे। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान होने की वजह से आज भी हम उन्हें याद किया जाता है और उनकी जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने अपने खास दिन को भी शिक्षकों को समर्पित कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन कितने पढ़े-लिखे थे और उनके पास कितनी डिग्रियां थीं? चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हं।सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म बता दें कि जब भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब डॉ. सर्वपल्ली...