नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Himachal Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनकर बच्चों का भविष्य संवारने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभाग की एक समीक्षा बैठक में राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सीबीएसई (CBSE) एफिलिएटेड सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 3,468 शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।2,668 नियमित और 800 अस्थायी पदों पर होगा चयन इस बड़े भर्ती अभियान को दो मुख्य भागों में बांटा गया है ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो। कुल 2,668 पद पूरी तरह से नियमित सरकारी नौकरियों के रूप में भरे जा रहे हैं। इन पदों के...