नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारतीय शेयर मार्केट में हुई तेज बिकवाली के बाद सोमवार को आईटी शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया, जिसमें इसके एचसीएल से टेक महिंद्रा तक, अधिकतर शेयर लाल निशान में रहे। केवल कोफोर्ज और एम्फेसिस ही हरे निशान पर थे।सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर निफ्टी आईटी इंडेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, परसिस्टेंट सिस्टम्स और विप्रो सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर रहे। इनमें से प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। वहीं, दूसरी ओर कोफोर्ज और एम्फेसिस ही एकमात्र ऐसे शेयर थे, जो बढ़त पर थे। यह भी पढ़ें- मार्केट क्रैश: सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के Rs.8 लाख करोड़ डूबे सुबह 11:25 बजे के आसपास एचसीएल टेक 1423.10 रुपये, टीसीएस 2483.80 रुपय...