TCS धर्मांतरण मामले में निदा खान अरेस्ट, पुलिस ने नासिक से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 7 -- टीसीएस नासिक में कथित जबरन धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट से जुड़े इस मामले में कई मुकदमे दर्ज होने के बाद से निदा खान फरार चल रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक तलाश अभियान चलाया था। गिरफ्तारी से पहले निदा खान ने अपनी दो माह की गर्भावस्था का हवाला देते हुए नासिक की एक अदालत में अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।टीसीएस में नौकरी और सस्पेंशन निदा खान ने दिसंबर 2021 में टीसीएस नासिक में 'प्रोसेस एसोसिएट' के पद पर काम करना शुरू किया था। आरोप सामने आने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.