नई दिल्ली, मई 12 -- TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नाशिक कांड में आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर बुलडोजर ऐक्शन हो सकता है। खबर है कि नगर निगम ने पार्षद मतीन पटेल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। निगम का कहना है कि अगर उचित जवाब नहीं दिया जाता है, तो अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। कुछ महिला सहकर्मियों पर कथित धर्म परिवर्तन के दबाव और यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले में आरोपी खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।दो संपत्तियां रडार पर इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, महापौर समीर राजुरकर ने कहा कि अगर पटेल अगर पटेल ने कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं दिया, तो निगम उनके अवैध निर्माण को गिरा देगा। इस संबंध में शनिवार को नोटिस जारी किया गया था। अखबार से बातचीत में मेयर ने बताया कि पटेल की दो संपत्तियों...