नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Tata Sons Holdings: टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में यूं तो कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का निवेश है। सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की होल्डिंग्स सबसे अधिक है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार टाटा संस की लिस्टेड कंपनियों में एलआईसी के इनवेस्टमेंट की कुल वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की है। बता दें, बीमा कंपनी एन चंद्रशेखरन को दूसरा कार्यकाल मिलने के बाद तेजी के साथ टाटा ग्रुप में निवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 कंपनियों में एलआईसी की शेयरों होल्डिंग की वैल्यू जून 2022 के बाद बढ़ी है। यह वही टाइम पीरियड है जब एन चंद्रशेखरन को दूसरा कार्यकाल मिला था। यह भी पढ़ें- Tata Sons का 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशक IPO से बन सकते हैं करोड़पति यह भ...