नई दिल्ली, जून 30 -- टाटा मोटर्स ने Sierra EV को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है। यह इलेक्ट्रिक SUV, ICE (पेट्रोल-डीजल) सिएरा के लॉन्च होने के करीब सात महीने बाद आई है। नई सिएरा ईवी का मुकाबला Mahindra BE 6, Maruti Suzuki e Vitara, VinFast VF6, Hyundai Creta Electric और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है। सिएरा ईवी 6 सेकेंड के अंदर 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी रेंज 665 km तक की है और यह मात्र 26 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं सिएरा ईवी के फीचर्स के बारे में।Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनी है सिएरा ईवी नई सिएरा ईवी को Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह वही प्लैटफॉर्म है, जो कंपनी हैरियर ईवी में ऑफर कर रही है। इसमें हैरियर ईवी वाला TiDAL इलेक्...