नई दिल्ली, जुलाई 1 -- टाटा मोटर्स एक के बाद एक धमाके कर रहा है। कंपनी ने 30 जून भारत में अपनी सिएरा ईवी को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। टाटा इसी साल मार्केट में कई और गाड़ियां लाने वाला है। इनमें इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल कारें भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप टाटा के फैन हैं, तो आने वाले महीने आपके लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। टाटा की इन अपकमिंग कारों में सफारी ईवी और पंच का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन भी शामिल है। तो आइए जानते हैं टाटा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।सफारी ईवी सिएरा ईवी के बाद अब टाटा फैन्स को सफारी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट का इंतजार है। कंपनी सफारी ईवी को इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। हाल में इसके टेस्ट म्यूल को रोड्स पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इससे माना जा...