नई दिल्ली, जून 22 -- टाटा मोटर्स अपनी पॉप्युलर सेडान - टिगोर को तगड़ा फेसलिफ्ट देने वाला है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 2026 Tigor Facelift के डिजाइन का पेटेंट फाइल किया है। इससे माना जा रहा है कि इस पॉप्युलर कॉम्पैक्ट सेडान का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है। पेटेंट फोटोज में कार के डिजाइन की झलक सामने आई है, जो बताती है कि आने वाली टिगोर में स्टाइलिंग और फीचर्स के लेवल पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी पहले भी इस मॉडल को दो बार अपडेट कर चुकी है और अब एक और फेसलिफ्ट की तैयारी की खबर के टाटा मोटर्स के फैन काफी एक्साइटेड हैं।नया बंपर और बड़ा लोअर एयर इनटेक पेटेंट फोटोज के अनुसार नई टिगोर के फ्रंट डिजाइन में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव नया बंपर और बड़ा लोअर एयर इनटेक होगा। इसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं, जो कार को ज्यादा...