नई दिल्ली, मई 2 -- टाटा सिएरा ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इसकी डिलिवरी इसी साल जनवरी के मिड में शुरू हुई थी। अब तक कंपनी ने सिएरा की 30 हजार से ज्यादा डिलिवरी कर दी है। अब कंपनी सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में लगी है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6, मारुति सुजुकी ई विटारा और टोयोटा की अपकमिंग ईबेला से होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सिएरा ईवी को बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। ऐसे में अगर आप भी सिएरा ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।पंच ईवी की इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (IDU) का इस्तेमाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है क...