नई दिल्ली, जुलाई 23 -- टाटा मोटर्स ने बायर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर कूपे स्टाइल SUV - Tata Curvv को महंगा कपर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कर्व के पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन वेरिएंट्स की कीमतों को 6 हजार रुपये तक बढ़ा दिया है। इनमें कर्व के मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक वर्जन भी शामिल हैं। गुड न्यूज है कि कंपनी ने कर्व के एक वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह वेरिएंट Accomplished Plus A (डीजल एमटी) है। आइए जानते हैं डीटेल।अब इतनी हुई कीमत कर्व की कीमत अब 9.76 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक डीजल AT डार्क एडिशन के लिए 19.16 लाख रुपये तक जाती है। कीमतें डीलर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। कर्व मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस को टक्कर देती है।कई सारे पावरट...