नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- इंडियन मार्केट में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहक अब ज्यादा स्पेस, आराम और बेहतर प्रैक्टिकलिटी वाली गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी रेंज में एक नया मॉडल ऐड करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम Kuno है। इसे 2027-28 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है और MG Windsor EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। तो आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कि कंपनी इसमें कौन से टॉप 5 फीचर ऑफर कर सकती है।1. ज्यादा स्पेस वाला बॉक्सी डिजाइन टाटा कूनो की लंबाई करीब 4.3 मीटर हो सकती है। कंपनी इसे कूपे डिजाइन वाली Curvv EV से अलग ज्यादा अपराइट और बॉक्सी डिजाइन दे सकती है। इसका मेन फोकस केबिन में ज्यादा स्पेस ऑफर करने पर होगा...