Tata ग्रुप की इस कंपनी को 5531 करोड़ रुपये का घाटा, सोमवार को फोकस में रहेगा स्टॉक
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Tata Motors PV Q2 Results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 76,170 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तिमाही नतीजे सामने आने के बाद कंपनी के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। बता दें, कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 96,920 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 72,000 करोड़ रुपये के आसपास था। दूसरी तिमाही में में जेएलआर का ऑपेरेटिंग रेवन्यू 20.3 प्रतिशत बढ़कर 589.4 करोड़ पाउंड रहा। वहीं, टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार का राजस्व 50.9 प्रतिशत बढ़कर 20,423 करोड़ रुपये हो गया। यह भी पढ़ें- कम से कम Rs.69000 बेसिक पे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.