नई दिल्ली, अगस्त 23 -- टाटा मोटर्स आने वाले समय में मार्केट में अपनी नई कारों और एसयूवी की ताबड़तोड़ लॉन्चिंग करने वाली है। कंपनी का टारगेट FY2026 से FY2031 के बीच अपनी ऐनुअल सेल को करीब 6.4 लाख यूनिट से बढ़ाकर 12 लाख यूनिट तक पहुंचाना है। इसके लिए कंपनी ने FY2031 तक 6 नए नेमप्लेट और 20 से ज्यादा फेसलिफ्ट और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने का प्लान बनाया है। अकेले 2027 के अंत तक टाटा मोटर्स की ओर से करीब 6 नए लॉन्च देखने को मिल सकते हैं। इन अपकमिंग गाड़ियों में टिगोर फेसलिफ्ट के साथ टाटा सफारी ईवी और सिएरा AWD भी शामिल है।टाटा टिगोर और Tigor.ev फेसलिफ्ट सबसे पहले टाटा मोटर्स अपनी टिगोर और टिगोर ईवी को बड़ा अपडेट दे सकती है। दोनों मॉडल को सितंबर 2026 तक बड़ा फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। इनमें टियागो और Tiago.ev के लेटेस्ट अपडेट की तरह नया फ्रंट डि...