नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। टाटा कार्स ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल की शुरुआत कर दी है। पहले यह बेनिफिट टियागो ईवी और पंच ईवी जैसे मॉडल्स तक लिमिटेड था, लेकिन अब इसे कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी ले आया गया है। यानी अब ग्राहक नेक्सॉन ईवी, कर्व ईवी, सिएरा ईवी और फ्लैगशिप हैरियर ईवी को भी BaaS मॉडल के तहत खरीद सकते हैं। BaaS के साथ टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये हो गई है।कार और बैटरी की कीमत अलग होगी BaaS मॉडल में कार और उसकी बैटरी की कीमत को अलग कर दिया जाता है। ग्राहक को शुरुआत में कार की पूरी कीमत और बैटरी की कीमत एक साथ नहीं चुकानी होती। इसके बजाय कार और बैटरी के लिए अलग-अलग फाइनेंसिंग ...