TATA की इन दो छोटी SUV के लिए मची लूट, सेल में सबसे आगे, मारुति सुजुकी ने भी किया कमाल
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में तगड़ा कॉम्पिटिशन चलता है और मार्च 2026 में इस सेगमेंट का बादशाह टाटा मोटर्स रहा है। कंपनी की दो एसयूवी टॉप टू पोजिशन पर रहीं। इन एसयूवी का नाम Tata Punch और Tata Nexon है। टाटा पंच इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बनकर उभरा, जिसकी सेल 20,977 यूनिट रही। पिछले साल मार्च में बेची गई 17,714 यूनिट के मुकाबले इसमें 18 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की गई। दूसरे स्थान पर टाटा नेक्सन रही, जिसकी 19,810 यूनिट्स बेची गईं। पिछले साल इसी महीने में बेची गई 16,366 यूनिट्स के मुकाबले इसमें 21 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। नेक्सन टाटा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है क्योंकि इसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक का भी ऑप्शन उपलब्ध हैं।तीसरे और चौथे नंबर पर मारुति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.