नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बीजेपी एमपी और एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बीच एक बार फिर विवाद हो गया है। कंगना संग सात साल पुराने विवाद को लेकर तापसी पन्नू से सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या अब उनके और कंगना के रिश्ते सुधर गए हैं? इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा था कि कंगना का नजरिया दिखाता है कि कौन कहां से आता है? कंगना को तापसी की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में तापसी को सस्ती कॉपी और उनकी फिल्म को बी-ग्रेड बताया। इतना ही नहीं, कंगना ने उनके माता-पिता को लेकर कहा कि आपने ओरिजनल को जन्म क्यों नहीं दिया?तापसी ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट कंगना के जवाब के बाद अब तापसी पन्नू ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- साबित होता है। (हेंस, प्रूवड)। तापसी ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा,...