T20I सीरीज में जीरो और ODI में हीरो, अचानक इतने कैसे बदल गए अक्षर पटेल? जानिए उन्हीं की जुबानी
बर्मिंघम, जुलाई 15 -- टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में फुस्स नजर आए थे। कुछ दिन पहले तक जो खिलाड़ी जीरो था, वह एकाएक हीरो कैसे बन गया? ये एक सवाल सभी कि दिमाग है, लेकिन इसका जवाब खुद अक्षर पटेल ने दिया है। उन्होंने मैच के बाद इस बात को स्वीकार किया कि टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने गेंद पर जोर से प्रहार करने को प्राथमिकता दी, लेकिन वनडे क्रिकेट में टाइमिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। अक्षर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले 9.5 ओवरों में चार विकेट लिए और फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 259 रनों के लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.