नई दिल्ली, मार्च 11 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भूकंप देखने को मिला। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सिंहासन हिल गया। चक्रवर्ती को पछाड़कर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। राशिद के खाते में 753 रेटिंग अंक हैं। चक्रवर्ती 740 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह (702) को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने भी टूर्नामेंट में 14 विकेट हासिल किए। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, जिसमें चार ओवर में 15 रन देकर चार शिकार किए। भारत ने न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.