नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिदा खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 1 विकेट लेकर कमाल कर दिया। इस एक विकेट के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया। वह T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। ऐसे में आज हम आपके लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय अर्शदीप सिंह मौजूद हैं, जो आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में कमाल कर सकते हैं। अर्शदीप के नाम फिलहाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 विकेट दर्ज हैं। अगर आज वह एक विकेट चटकाते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे, साथ ही वह 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। यह भी पढ़ें- राशि...