नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- एशिया कप में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नबी ने आखिरी ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर सिक्स उड़ाया। गेंदबाज थे दुनिथ वेलालागे। नबी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा करने से चूक गए। वैसे टी20 इंटरनेशनल में भारत के युवराज सिंह समेत कुछ खिलाड़ी एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में नबी ने सिर्फ 22 गेंद में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 32 रन जुटाए। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.