नई दिल्ली, जनवरी 29 -- भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने विशाखापट्टनम के मैदान पर 23 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के ठोके। दुबे ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वह 11वें ओवर में स्पिनर ईश सोढ़ी पर कहर बनकर टूटे। सोढ़ी ने ओवर में कुल 29 रन दिए, जिसमें 28 दुबे के बल्ले से निकले। उन्होंने पहली गेंद पर डबल निकाला, दूसरी गेंद पर छक्का मारा। सोढ़ी ने अगली गेंद वाइड डाली। उसके दुबे ने छक्का जमाया। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाया और अगली दो गेंदों पर सिक्स उड़ाया। उन्होंने कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग अकेले संघर्ष किया।शिवम दुबे ने रोहित शर्मा की कर ली बराबरी शिमव दुबे ने दिग्गज बल्लेबाज...