नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अफगानिस्तान की टीम के हेड कोच रिचर्ड पाइबस ने बताया है कि उनकी टी20 टीम में असली समस्या क्या है और क्यों यह टीम बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत अफगानिस्तान की टीम आज यानी मंगलवार 27 अक्टूबर से करने जा रही है। इससे पहले कोच पाइबस ने टीम की समस्याओं के बारे में खुलकर बात की। कोच का मानना है कि अफगानिस्तान को टी20आई क्रिकेट में डॉट बॉल पर्सेंटेज और स्ट्राइक रेट को सुधारना होगा। अफगानिस्तान को पिछली T20I सीरीज में टीम इंडिया ने बुरी तरह हराया था। अफगानिस्तान की बैटिंग यूनिट उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। पिछले एक साल में अफगानिस्तान ने T20I में 43 का डॉट बॉल परसेंटेज रिकॉर्ड किया है, जबकि इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.4 रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ ...