नई दिल्ली, मार्च 11 -- भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल को लेकर हैरतअंगेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि गिल का भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनना तो छोड़िए उनकी सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम में वापसी भी मुश्किल है। फिलहाल, 26 वर्षीय गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उनकी सितंबर 2025 में 14 महीनों के बाद T20I में वापसी हुई थी लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। एशिया कप से पहले गिल को आक्रामक बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता लाने के लिए टीम में उपकप्तान बनाकर वापस लाया गया था। हालांकि, यह फैसला भारत की स्वाभाविक आक्रामक शैली को प्रभावित कर गया। वह वापसी के बाद 15 मैचों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके। इसी कारण सिलेक्टर्स ने गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड...