नई दिल्ली, मार्च 4 -- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी शतक ठोका। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और आठ छक्के निकले। एलन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 170 का टारगेट 12.5 ओवर में आसानी से चेज करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। एलन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक ठोकने का कमाल किया है। उन्होंने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गेल ने 2016 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सामने 47 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। एलन ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में भी एंट्री कर ली है।एलन जैसा कारनामा कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.