नई दिल्ली, फरवरी 26 -- T20 World Cup 2026 Updated Points Table Super 8: मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार, 25 फरवरी की रात श्रीलंका को सुपर-8 मुकाबले में 61 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड की इस जीत से श्रीलंका तो टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, वहीं पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ गई है। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, वहीं न्यूजीलैंड अगला प्रबल दावेदार है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए NZ vs SL मुकाबले में कीवी टीम ने मेजबानों के सामने 169 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के इस जीत के साथ 3 अंक हो गए हैं। ...