नई दिल्ली, जून 22 -- Womens T20 World Cup 2026 में खलबली मच गई है, क्योंकि पाकिस्तान समेत 3 टीमों का सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप ए से दो और ग्रुप बी से एक टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इसके अलावा 3 ऐसी टीमें दोनों ग्रुप में हैं, जो सेमीफाइनल का टिकट कटाने के करीब हैं, क्योंकि 3-3 मैच उन्होंने जीत लिए हैं। इनमें ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम है, जो 3-3 मैच अब तक जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड पहले और वेस्टइंडीज दूसरे पायदान पर विराजमान हैं। सबसे पहले बात उन टीमों की करते हैं, जो टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी हैं। सबसे ऊपर नाम पाकिस्तान है, जो सबसे पहले सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई। इसके बाद ग्रुप ए से ही नीदरलैंड की टीम के भी टॉप 4 म...