नई दिल्ली, जून 3 -- ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया ने एक टी20 सीरीज गंवा दी है। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपने टी20 विश्व कप की तैयारियों को दुरुस्त करने उतरी थी, लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से भारतीय टीम को हार मिली। आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। 181 रनों का टारगेट इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह टीम इंडिया के टी20 विश्व कप की तैयारियों को झटका लगा है, क्योंकि ये सीरीज एक तरह से टी20 विश्व कप की ड्रेस रिहर्सल थी। सीरीज का पहला मुकाबला जरूर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 38 रनों से जीता था, लेकिन अगले मैच में 26 रनों से हार मिली थी और अब 6 विकेट से टीम सीरीज डिसाइडर को हारी है। मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम की कप्तान चार्लेट डीन ने टॉस...