नई दिल्ली, जुलाई 5 -- श्रेयस अय्यर के भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद से जीत का सूखा पड़ गया है। भारत ने पिछले चार मैचों में से तीन गंवा दिए हैं। इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे टी20 में चार विकेट से हार थमाई। भारत ने मैनचेस्चर में 190/7 का स्कोर खड़ा किया लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते टारगेट चेज कर लिया। भारत को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में ऐतिहासिक हार मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने के बाद से भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट में कोई जीत दर्ज नहीं की, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार नहीं रहा था और उसके बाद जीत नहीं रहा। उन्होंने साथ ही दूसरे टी20 में भारत की हार में छुपी एक छोटी कहानी बताई।'मैच तो वहीं खत्म हो गया' आकाश ने ...