नई दिल्ली, फरवरी 13 -- पिछले महीने भारतीय टीम में लौटे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार फॉर्म जारी है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं। ईशान ने भारत बनाम नामीबिया मैच में तूफानी अर्धशतक जमाया। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल हैं। उन्होंने 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। ईशान ने छठे ओवर में जेजे स्मिट की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन बटोरे। स्मिट ने ओवर की पहली गेंद डॉट डाली। वहीं, ईशान ने अगली चार गेंदों पर छक्के उड़ाए। उन्होंने अंतिम गेंद पर चौका लगाया और पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक कंप्लीट कर लिया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में आठवां अर्धशतक है।ईशान ने कर ली रोहित की बराबरी ईशान ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.