नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। हार्दिक पांड्या ने कहा है कि एक और टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है। ऑलराउंडर ने यह भी कहा है कि यह टीम की सफलता की बस शुरुआत है। पांड्या ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पेल डाले। टी20 विश्व कप 2026 में उनको 9 विकेट भी मिले। हार्दिक पांड्या ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ''बारबाडोस में जीत (2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि मैं जिस भी टूर्नामेंट में खेलूंगा, जीतने के लिए खेलूंगा और ट्रॉफी उठाऊंगा। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह जीत इस बात का सबूत है कि म...