नई दिल्ली, फरवरी 22 -- शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में फ्लॉप रहे। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने पहले ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। ईशान लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। ऐसे में एक्सट्रा कवर पर रयान रिकेल्टन ने आसान कैच लपक लिया। ईशान के शून्य पर आउट होते ही भारत एक शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया। भारत मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने नौवीं बार डक का मुंह देखा है। क्रिकेट मैच जब कोई खिलाड़ी बगैर रन बनाए आउट होता है तो उसे डक का कहा जाता है। भारत न...