नई दिल्ली, फरवरी 12 -- श्रीलंका ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मैच में ओमान को 105 रनों से धूल चटाई। पल्लेकेले स्टेडियम में 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली और इतिहास रचा। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। वह टी20 वर्ल्ड कप में 50 प्लस रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 43 साल 161 दिन की उम्र में ऐसा किया। नदीम ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या (39 साल और 345 दिन, 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) का रिकॉर्ड तोड़ा। नदीम ने साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे धीमी फिफ्टी लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.