नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र Salasar Balaji Temple में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच Gautam Gambhir ने दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। गौतम गंभीर ने भगवान बालाजी के समक्ष देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों के परिवार ने गौतम गंभीर का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बालाजी महाराज की विधिवत पूजा करवाई गई। गंभीर ने पूजा के दौरान देश के उज्ज्वल भविष्य और टीम इंडिया की निरंतर सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें विशेष सम्मान भी दिया गया।T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पहली बार पहुंचे धार्मिक स्थल गौरतलब है कि हाल ही में ICC Men's T20 Wo...