नई दिल्ली, जून 29 -- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मुकाबले में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। इस हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने भड़ास निकाली है। कप्तान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उनकी टीम ने क्या गलत किया। यह भी पढ़ें- IRE से हारकर अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बने ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, "दिन के आखिर में हमने बोर्ड पर अच्छा टोटल बनाया। बीच में जब मैं बैटिंग कर रहा था तो मुझे लगा कि हम थोड़े पीछे रह गए लेकिन आखिरी कुछ ओवरों ने काम कर...