नई दिल्ली, जून 3 -- टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ रही है। बल्लेबाज शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आते हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में भी यही दिखा। आईपीएल के 19वें सीजन के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पावरप्ले को लेकर 'क्रांतिकारी आइडिया' दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि पावरप्ले में को दो हिस्सों में बांटना देना चाहिए, जिससे टीमों को रणनीतिक तौर पर अच्छी चुनौती मिलेगी। उनका मानना है कि अब सबसे छोटे फॉर्मेट में मिडिल ओवर्स निर्णायक साबित हो रहे हैं।'T20 में पावरप्ले को ऐसे बांटो' सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखा, 'आईपीएल के इस सीजन में मैंने एक ट्रेंड देखा कि अनेक मैचों का 7 से 15 ओवर के बीच फैसला हुआ। टीमें अब पहले से कहीं ज्यादा पावरप्ले और डेथ ओवर के लिए तैयारी करके आती हैं। मुझे लगता है ...