नई दिल्ली, फरवरी 18 -- आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ एक शतकीय पारी खेली है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे ग्रुप ए के इस मुकाबले में फरहान ने शानदार शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले केवल दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा साल 2014 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ (111*) किया था। फरहान की इस पारी ने पाकिस्तान को इस मैच में जीत की ओर आगे बढ़ा दिया है, जिससे पाकिस्तान ग्रुप चरण में एक मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा। फरहान की यह पारी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके साहस और जज्बे के लिए भी याद की जाएगी। मैच के दौरान वह मांसपेशियों में खिंचाव से बुरी तरह जूझ रहे थे और उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.