नई दिल्ली, फरवरी 16 -- टी-20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड बनाम इटली के मैच के दौरान ऐतिहासिक कारनामा हो गया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। 200 से अधिक रन का यह स्कोर बनते ही विश्व कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया। साल 2026 के विश्व कप एडिशन में अब सबसे ज्यादा 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। साल 2026 में अब तक 6 मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम ने 200 से अधिक का टोटल खड़ा किया है। यानी 6 बार इस सीजन के अब तक के मुकाबलों में 200 से अधिक का स्कोर बन चुका है जो सबसे अधिक है। इससे पहले टी-20 विश्व कप के पहले एडिशन यानी 2007 में कुल 5 बार 200 से अधिक का स्कोर बना था। अब 2026 में यह रिकॉर्ड टूट चुका है। साल 2016 के विश्व कप में भी 200 से अधिक के स्कोर दे...