नई दिल्ली, फरवरी 17 -- टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। अब ग्रप स्टेज के मैच लगभग खत्म होने को हैं और जल्द ही सुपर 8 के लिए कौन-कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी इसका निर्णय हो जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबलों में सुपर 8 के लिए पांच टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप ए से भारत ने 3 में से 3 मैच जीतकर अच्छे रन रेट के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के साथ इस ग्रुप से दूसरी टीम कौन सी सुपर-8 में जाएगी यह तय होना बाकी है। ग्रुप-बी में श्रीलंका ने तीन मैचों में से लगातार तीन जीत दर्ज की और बेहतर रन रेट के साथ टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ग्रुप से सुपर 8 में दूसरी टीम जिम्बाब्वे जाएगी या ऑस्ट्रेलिया यह तय होना बाकी है। ग्रुप-सी का मामला एकदम फिक्स हो चुका है। यहां से सुपर-8 के लिए दोनों...