नई दिल्ली, फरवरी 12 -- टी-20 विश्व कप का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, हालांकि, अब तक इसके 10 संस्करण जरूर खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी का एकछत्र राज है। रोहित शर्मा भी इस सूची में हैं। विराट कोहली का सूची में नाम नहीं है, लेकिन खास बात यह है कि श्रीलंका के मौजूदा कप्तान शनाका और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं। टी-20 विश्व कप के इतिहास में कप्तानी के मामले में भारत के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का दबदबा आज भी कायम है। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में 33 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है और सबसे अधिक 20 मुकाबले जीते हैं। धोनी के बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 21 मैचों में अपनी टीम को 14 बार जीत का स्वाद...