नई दिल्ली, फरवरी 13 -- आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मैच में अमेरिका ने नीदरलैंड्स को 93 रनों के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196/6 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज साईतेजा मुक्कामाला ने 51 गेंदों में 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। शुभम रंजने ने केवल 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को एक मजबूत फिनिश दिया और स्कोर को 190 के पार पहुंचाया। कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट लिए। यह अमेरिका की नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि इससे पहले वे सभी 6 मुकाबले हार चुके थे। मैच का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.