Swiggy के टारगेट प्राइस में एक्सपर्ट ने की कटौती, आल टाइम लो पर पहुंचा आज शेयरों का दाम
नई दिल्ली, जून 30 -- Swiggy Share price: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी स्विगी के शेयरों का दाम आज अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जून में अबतक यह स्टॉक 8 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 239.65 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 235.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल भी है। बता दें, स्विगी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स भी बहुत खुश नहीं है। जेएम फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस को घटा दिया है। स्विगी के शेयरों में आज आल टाइम लो के स्तर पर पहुंचने के बाद रिकवरी भी देखने को मिली। स्टॉक दोपहर में 1 प्रतिशत की उछाल के साथ 241.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यह भी पढ़ें- आज 6 कंपनियों के आईपीओ हो गए हैं ओपन, एक का GMP पहुंचा 30 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.