नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक हायाबुसा का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड हायाबुसा के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने स्टैंडर्ड हायाबुसा को भी तीन नए ड्यूल-टोन कलर में अपडेट किया है। इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।स्पेशल एडिशन में क्या है खास हायाबुसा स्पेशल एडिशन को सिर्फ पर्ल विगोर ब्लू कलर में लाया गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले खास ग्राफिक्स और नए व्हील फिनिश दिए गए हैं। फ्यूल टैंक पर 3D SUZUKI लोगो, स्पेशल एडिशन बैज और मफलर एंड के साथ हीट गार्ड पर एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है। इस बाइक में सिंगल-सीट काउल भी स्टैंडर्ड है, जिससे इसका लुक और ज्या...