नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो फॉक्सवैगन का कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम आपके लिए ही है। इस प्रोग्राम में कंपनी अपनी कारों पर 4.5 लाख रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। VW के पूरे पोर्टफोलियो में 2025 VIN स्टॉक पर ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं, 2026 के नए स्टॉक पर पुराने स्टॉक से थोड़ा कम डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो अगर आप VW की कार लेने का मूड बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं।Tiguan R-Line टिगुआन आर-लाइन पर 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इन सबके साथ टोटल बेनिफिट 4.5 लाख रुपये तक का हो जाता है। टिगुआन आर-लाइन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 49.99 लाख रुपये है। खास बात है कि टिगुआन के VIN 25 और VIN 26 स्टॉक में कोई...