नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- भारतीय कार मार्केट में इस समय SUV सेगमेंट की कारों का बोलबाला है। हालांकि, मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने यह साबित कर दिया है कि आज भी ग्राहकों के दिल में सेडान के लिए खास जगह है। बता दें कि मार्च, 2026 में मारुति डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बन गई है। इस दौरान डिजायर ने टाटा पंच, टाटा नेक्सन और हुंडई क्रेटा जैसी पॉपुलर एसयूवी को पीछे छोड़ते हुए बिक्री में टॉप पोजिशन हासिल किया है। पिछले महीने में डिजायर की कुल 21,224 यूनिट्स बिकीं। आइए जानते हैं इसके पीछे के क्या बड़े कारण रहे हैं।सालाना बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो डिजायर ने न केवल नंबर-1 का खिताब जीता, बल्कि शानदार सालाना ग्रोथ भी दर्ज की है। बता दें कि मार्च, 2025 इसकी 15,460 यूनिट्स बिकी थीं।...