नई दिल्ली, मार्च 13 -- फॉक्सवैगन यानी VW की कार खरीदना चाहते हैं, तो अब देर करने से कोई फायदा नहीं। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी मार्च के महीने में अपनी कारों पर 4.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर साल 2025 के स्टॉक्स के लिए है, जो डीलरशिप पर भी मौजूद है। यानी यह डिस्काउंट ऑफर पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिया जा रहा है और अगर आप कार खरीदते हैं, तो आपको तगड़ा फायदा होने वाला है। अगर आपको कार की मैन्युफैक्चरिंग डेट से खास फर्क नहीं पड़ता, तो इस मौके को आप हाथ से बिल्कुल जाने न दें। आइए डीटेल में जानते हैं कौन की कार पर कंपनी क्या ऑफर और डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी पर 4.5 लाख रुपये तक का फायदासबसे बड़ा फायदा टिगुआन पर है, जहां टोटल डिस्काउंट 4.5 लाख रुपये तक हो सकता है। इस पैकेज में भारी कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एलि...